आसनसोल में हुआ विघ्नेश्वर मार्बल्स के नए शोरूम का उद्घाटन:
1 min read

गुरुवार को आसनसोल में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर घागर बुरी मंदिर के निकट विघ्नेश्वर मार्बल्स के एक नए शोरूम का उद्घाटन हुआ । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओमप्रकाश बागड़िया क्रेडाई के अध्यक्ष सचिन राय सोमानी टाइल्स के शशिकांत राय सोमानी टाइल्स के ही आलोक कुमार दास सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे इस मौके पर अभिजीत घटक ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया इसके उपरांत सभी आमंत्रित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शोरूम की विधिवत शुरुआत की कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि जिस तरह से इन दिनों आसनसोल में बड़े पैमाने पर रियल स्टेट का कार्य बढ़ रहा है ऐसे में टाइल्स और बाथरूम में लगाए जाने वाले अन्य उपकरणों की मांग बढ़ रही है इसे देखते हुए विघ्नेश्वर मार्बल का शोरूम आसनसोल के लोगों की मांग पूरी करेगा उन्होंने विघ्नेश्वर मार्बल्स के विनय कुमार शर्मा और उनकी पूरी टीम को इस शोरूम की ओपनिंग के लिए बधाई दी और कहा की उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाले समय में इस तरह के और भी कई शोरूम्स वह खोल सके।












