आसनसोल टाइम्स ग्रुप की तरफ से किया गया देवाशीष घटक फाउंडेशन को सम्मानित:
1 min read
आसनसोल टाइम्स ग्रुप की तरफ से बुधवार को देवाशीष घटक फाउंडेशन को सामाजिक कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया संगठन की तरफ से स्वर्गीय देवाशीष घटक के छोटे भाई और इस संगठन के चेयरमैन अभिजीत घटक ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। दरअसल आसनसोल टाइम्स ग्रुप की तरफ से 27 जून को ग्रुप के स्थापना दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जहां शिल्पांचल की कई विशिष्ट हस्तियों और संगठनों को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया था देवाशीष घटक फाउंडेशन को भी इस सम्मान के लिए चयनित किया गया था क्योंकि यह संगठन बीते कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देता रहा है लेकिन अपनी व्यस्तता के कारण अभिजीत घटक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे आज आसनसोल टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर बिरजीश इलाही और डेस्क एडिटर बापी बनर्जी ने अभिजीत घटक के हाथों एक प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर देवाशीष घटक फाउंडेशन को सम्मानित किया।












