भाजपा बाजार कार्यालय में मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121 वी जयंती:
1 min read
जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121 वी जयंती के अवसर पर बुधवार को भाजपा मंडल दो की तरफ से आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित बाजार कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर भाजपा नेता शंकर चौधरी भृगु ठाकुर जय किशन ठाकुर संजय बरनवाल सहित तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। उपस्थित सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया इस मौके पर शंकर चौधरी भृगु ठाकुर आदि ने कहा के डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी आजाद भारत के पहले शहीद हैं उन्होंने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा दिए जाने की मुखालफत की और कश्मीर में भारतीयों को वीजा पासपोर्ट की जरूरत के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस शासकों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की हत्या कर दी लेकिन मुखर्जी आज भी सभी भारतीयों के मन में जिंदा है उनका देश प्रेम और बलिदान को कोई भी भुला नहीं सकता ।













