आसनसोल नगर निगम में हुई बोर्ड मीटिंग ब्लू चिप कंपनी विवाद पर भी लिया गया फैसला:
1 min read

आसनसोल नगर निगम में आज एक बोर्ड मीटिंग हुई इस मीटिंग में मेयर बिधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी घोषित उप मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक सभी एमआईसी तथा सभी पार्षदों ने शिरकत की। बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि आज की बैठक में कई जरूरी विषयों पर बातचीत हुई इनमें बारिश के मौसम में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी जलजमाव न हो यह सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठाने की बात कही गई इसके अलावा पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति प्रदान करने पर भी चर्चा हुई उन्होंने कहा कि विभिन्न इलाकों में पहले से ही विकास के कई कार्य किए जा रहे हैं वहीं और भी कई कार्यों की रूपरेखा बनकर तैयार है उनको भी जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा उन्होंने कहा की जलजमाव से बचने के लिए नगर निगम क्षेत्र के सभी हाई ड्रेनों की सफाई की जा रही है अभिजीत घटक ने कहा कि बीते कुछ दिनों में जितनी भी बारिश हुई है सारा का सारा पानी बहुत आसानी से निकल गया इसी से साबित होता है कि निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जो भी कार्य किए जा रहे हैं वह सही दिशा में अग्रसर हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर वार्ड में रास्ते और नालियों की मरम्मत की जा रही है साथ ही स्ट्रीट लाइट को भी ठीक करने पर जोर दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि सिमोको नामक जो कंपनी अभी तक इस कार्य को कर रही थी उसका कार्य संतोषजनक नहीं था हाल ही में इस कंपनी के प्रतिनिधियों ने मेयर से मिलकर बातचीत की अगर सिमोको कंपनी का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनकी जगह किसी और कंपनी से यह कार्य करवाया जाएगा उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के निवासियों को दी जाने वाली नागरिक सुविधाओं से कोई समझौता नगर निगम नहीं करेगी । वही आसनसोल में बढ़ रहे अतिक्रमण पर भी अभिजीत घटक ने कहा कि इस बैठक में चर्चा हुई उन्होंने कहा कि हर वार्ड काउंसलर को यह ताकीद की गई है कि वह अपने अपने वार्ड पर इस बात पर नजर रखें कि कहीं पर कोई अवैध निर्माण अतिक्रमण तो नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि हाल में देखा गया है कि कई इलाकों में अवैध तरीके से छोटी-छोटी दुकानें बनाई जा रही हैं उन्होंने कहा कि इसे चलने नहीं दिया जाएगा और जहां भी अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही कुलटी में नई जल परियोजना के तहत घर-घर में वॉटर कनेक्शन देने पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया अभिजीत घटक ने कहा कि आसनसोल में जहां भी कहीं पानी को लेकर समस्याएं थी उनको काफी हद तक सुलझा लिया गया है जमुरिया में भी पानी की आपूर्ति पहले से कहीं बेहतर की जा सकी है । वही पार्किंग और हार्डिंग के टेंडर के सवाल पर अभिजीत घटक ने कहा कि पार्किंग और हार्डिंग दोनों का ही टेंडर हो चुका है । वही रानीगंज में ब्लू चिप कंपनी को लेकर उठे विवाद पर जब पत्रकारों ने अभिजीत घटक से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा की गई थी चेयरमैन ने बोर्ड मीटिंग में सभी को इस बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि 1996 में जब रानीगंज एक अलग म्युनिसिपालिटी था उस वक्त ब्लू चिप कंपनी के साथ जो समझौता हुआ था उसी के आधार पर वहां काम किया जाएगा और ब्लू चिप कंपनी ही इस काम को आगे बढ़ाएगी किसी अन्य कंपनी की इसमें कोई भूमिका नहीं होगी। वही बोर्ड मीटिंग को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने भी कहा कि आज की बैठक में आसनसोल नगर निगम के विकास कार्यों को लेकर जरूरी बातचीत की गई उन्होंने कहा कि जो भी विकास के लंबित कार्य हैं उनको पूरा करने के लिए बोर्ड मीटिंग में चर्चा की गई इसके साथ ही ब्लू चिप कंपनी को लेकर चल रहे विवाद पर ने कहा कि अब ब्लू चिप कंपनी ही वहां कार्य करेगी और अन्य किसी भी कंपनी की वहां कोई भूमिका नहीं होगी उन्होंने कहा कि विरोधियों को इस बात का पता नहीं था इसी वजह से वह विरोध कर रहे थे 1996 में जब रानीगंज नगर निगम का ब्लू चिप कंपनी के साथ एक समझौता हुआ था












