आसनसोल नगर निगम में हुई जरूरी बैठक कई मुद्दों पर हुई चर्चा:
1 min read
शनिवार को आसनसोल नगर निगम में निगम के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई कमिश्नर राहुल मजूमदार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए राहुल मजूमदार ने कहा कि आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए निगम की तरफ से इस बैठक का आयोजन किया गया था जहां विभिन्न बोरो के असिस्टेंट इंजीनियर सहित निगम के सैनिटरी डिपार्टमेंट के अधिकारी भी मौजूद थे इसके साथ ही निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगे बिजली के खंभों के बारे में भी जानकारी हासिल की गई और जहां भी खंभो को मरम्मत की जरूरत है मानसून के आने से पहले उस काम को भी पूरा करने को लेकर फैसला लिया गया । इसके साथ ही मानसून के समय डेंगू और कोरोना जैसी बीमारियों पर नकेल कसने को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई












