आसनसोल में हुई एक पुलिसकर्मी की मौत पुलिस महकमे में शोक की लहर:
1 min read
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर थाना अंतर्गत जहांगीरी मोहल्ला फांड़ी मैं कार्यरत एएसआई निताई हलदर की अचानक मौत से सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार आसनसोल रेलपार इलाके के महुआ डंगाल क्षेत्र में बने पुलिस आवासों से इस पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया । घटना की खबर पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए आनन-फानन में निताई हलदर को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया अब पोस्टमार्टम के बाद ही एएसआई की मौत की असली वजह सामने आएगी लेकिन इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है












