कई महीनों से वेतन न मिलने से नाराज सुगम पार्क के श्रमिकों ने किया धरना प्रदर्शन:
1 min read
सुगम पार्क कांट्रैक्ट्स एंड वर्कर्स यूनियन की तरफ से आज सुगम पार्क के निकट धरना प्रदर्शन किया गया प्रदर्शनकारी श्रमिकों का आरोप है की पिछले 2 महीनों से इनको इनका वेतन नहीं मिला है और नहीं पीएफ और ग्रेचुएटी का ही पैसा मिल रहा है।

इस संदर्भ में टीएमसी पार्षद उत्पल सिन्हा ने कहा की सुगम पार्क में जो 106 श्रमिक काम करते हैं उनको पिछले 2 महीनों से वेतन नहीं दिया गया है न ही इनको इन का पीएफ का पैसा मिल रहा है और ना ही मृत श्रमिकों के परिवार को ग्रेचुएटी दी जा रही है। इनका कहना है कि इस तरह से श्रमिकों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि वह सुगम पार्क के श्रमिकों के साथ पहले दिन से हैं और आज जबकि उनको इस तरह से वंचित किया जा रहा है उनके समर्थन में वह यहां धरना प्रदर्शन में उनका साथ देने आए हैं उन्होंने कहा के इस संबंध में मंत्री मलय घटक अभिजीत घटक आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी सभी को बताया गया है लेकिन बिल्डर की तरफ से कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है जिस वजह से श्रमिकों को वंचित होना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में श्रमिकों के साथ न्याय नहीं किया गया और इनको इनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा वहीं सुगम पार्क श्रमिक संगठन के नेता हेमंत गोस्वामी ने कहा 15 साल पहले सुगम पार्क का निर्माण किया जा रहा था तब उस बिल्डर के जनरल मैनेजर विशु हरलालका ने इन श्रमिकों की बहाली की थी लेकिन अब एक अन्य एजेंसी के जरिए सुगम पार्क में जरूरी सेवाओं को चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि जो नई एजेंसी यहां की जरूरी सेवाओं को चला रही है उसका नाम ड्यूरेबल है लेकिन न तो ड्यूरेबल नामक एजेंसी और ना ही बिशु हरलालका श्रमिकों की सुध ले रहे हैं जिससे श्रमिकों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है उन्होंने कहा कि हालत यहां तक आ गई है कि किराने की दुकान में अब उनको उधार देना बंद कर दिया गया है दुकानदारों का कहना है कि जब तक श्रमिक अपना पुराना उधार नहीं चुकाते नया सामान को नहीं दिया जाएगा उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गुहार लगाई कि वह ड्यूरेबल एजेंसी के पदाधिकारियों और विशु हरलालका के खिलाफ कार्रवाई करें और जरूरत पड़ने पर उनको गिरफ्तार भी किया जाए उनका साफ कहना था की जिस तरह से श्रमिकों का वेतन बकाया रखा जा रहा है वह सर्वथा अनुचित है और इसके लिए वह आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह धरना प्रदर्शन सिर्फ 1 दिन का नहीं है जब तक श्रमिकों को उनका बकाया वेतन नहीं मिल जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा हालांकि उन्होंने आसनसोल के सर्वोच्च प्रशासन से गुहार लगाई कि वह भी इस मामले को गंभीरता से लें ताकि श्रमिकों को न्याय मिले साथ ही यहां रहने वाले लोगों को भी कोई परेशानी ना हो वहीं प्रदर्शन में शामिल श्रमिकों ने बताया कि बीते 2 महीनों से वेतन ना मिलने से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यहां तक की नौबत अब फाके करने की आ गई है












