बीएनआर में लावारिस कार से आतंक:
1 min read
आसनसोल में बीएनआर मोड़ के पास एसबीआई बैंक के सामने एक लावारिस चार पहिया वाहन के लंबे समय तक खड़े रहने से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया । पता चला है कि शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे से लावारिस कार एसबीआई बैंक के सामने खड़ी थी।सूचना मिलने के बाद आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस कार को थाने ले गई, हालांकि अभी तक कार के मालिक का कोई पता नहीं चल पाया है। कार पर आंध्र प्रदेश का नंबर प्लेट लगा हुआ था। घटना से इलाके में आतंक पसर गया।












