shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा होगा सावन मेले का आयोजन:

1 min read

आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से हर साल की इस साल भी सावन मेले का आयोजन किया गया है । आसनसोल क्लब में 3 जुलाई को इस मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला सुबह साढ़े दस बजे से रात साढ़े आठ बजे तक चलेगा। मेले में शहर के लोगों को लेटेस्ट फैशन स्टाईल घर के सजावट के नवीनतम चीज़े उपलब्ध होंगी। आधुनिकतम फैशन और स्टाईल की वह अनूठी प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसे देख हर कोई वाह वाह कर उठेगा। इसके अलावा लज़ीज़ व्यंजन भी रहेंगे जिनका सावन मेले में आने वाले लोग लुत्फ उठा सकते हैं । साथ ही यहां कुल 45 स्टॉल लगाए जाएंगे । इनमें तरह तरह की डिजाइन के परिधान बेडशीट घर की सजावट के सामान रहेंगे । इनके अलावा रंग बिरंगी राखियां गहने आदि के भी स्टॉल लगाए जाएंगे। कई स्टालों में लज्जतदार व्यंजन मेले में आने वालों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित करेंगे ।

बच्चों के लिए भी इस मेले में बहुत कुछ है । विभिन्न प्रकार के गेम्स निशुल्क चित्रकारी जैसे कार्यक्रम रहेंगे जिनमे बच्चे न सिर्फ हिस्सा ले सकते हैं बल्की ईनाम भी जीत सकते हैं । साथ ही यहां निशुल्क लॉटरी कूपन और इनाम की भी व्यव्स्था हैं जिसमे भाग लेकर लकी ड्रॉ के जरिए इनाम जितने का भी मौका है । इस संदर्भ में जब हमने आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की पदाधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया की बीते दो साल लोगों के लिए और खासकर बच्चों के लिए काफी कठिन रहे । अब जबकि जिंदगी धीरे धीरे पटरी पर लौटती दिख रही है तो आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति लोगों को थोड़ी खुशी बांटना चाहती है । इसी मकसद से इस मेले का आयोजन किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page