टीएमसी लीगल सेल ने भी किया ममता बैनर्जी का स्वागत
1 min read
तृणमूल लीगल सेल से जुड़े वकील भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का स्वागत करने पहुंचे पोलो ग्राउंड।
आसनसोल-पश्चिम बंगाल तृणमूल लीगल सेल की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आगमन को लेकर आसनसोल जिला बार एसोसिएशन में लीगल सेल से जुड़े वकीलों ने एक बैठक कर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आगमन को लेकर एक बैनर तैयार कर उस बैनर को लेकर एक रैली निकली। उक्त रैली में तृणमूल लीगल सेल से जुड़े सभी वकील आसनसोल जिला कोर्ट से पोलो ग्राउंड तक पैदल जाकर उनका स्वागत करने के लिए निकल पड़े । रैली में तृणमूल लीगल सेल से जुड़े तमाम वकील भी मौजूद थे। बता दें कि मंगलवार दोपहर 1.45 बजे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आसनसोल के पोलो ग्राउंड मैदान में पहुंची । उनके आगमन को लेकर शहर में चारों ओर पुलिस प्रशासन भी चुस्त थी।












