आसनसोल नगर निगम की तरफ से दी गई सर आशुतोष मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के आशुतोष हॉल में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर सर आशुतोष मुखर्जी को उनकी 158वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस मौके पर नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी घोषित उप मेयर वसीम उल हक एमआईसी गुरदास चैटर्जी सहित नगर निगम के तमाम कर्मचारी गण भी उपस्थित थे सभी ने सर आशुतोष मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए विधान उपाध्याय ने कहा कि सर आशुतोष मुखर्जी का योगदान भारत की आजादी और समाज निर्माण में अभूतपूर्व रहा है उनके साहस के किस्से आज भी बंगाल में मशहूर हैं उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है और उनके आदर्शों पर चलकर एक नए राष्ट्र का निर्माण करने की आवश्यकता है। वही अमरनाथ चटर्जी ने भी सर आशुतोष मुखर्जी को एक महान क्रांतिकारी और बंगाल का एक वीर सपूत करार दिया उन्होंने कहा कि सर आशुतोष मुखर्जी के साहस से प्रभावित होकर अंग्रेजों ने उन्हें बंगाल का बाघ करार दिया था उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आशुतोष मुखर्जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता












