shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल इंजिनियरिंग कॉलेज के कर्मी की मौत के बाद हंगामा:

1 min read

आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर विभाग में कार्यरत देवेंद्र नाथ पटनायक की मौत के बाद उनके दोस्तों और परिजनों ने कॉलेज में प्रदर्शन किया इनकी मांग थी कि मृत देवेंद्र नाथ पटनायक की पत्नी को कॉलेज में नौकरी दी जाए क्योंकि देवेंद्र ही अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले थे इस संदर्भ में मृत देवेंद्र के दोस्त विजय राय ने बताया कि अपने घर में देवेंद्र ही एकमात्र कमाने वाले थे उनकी मौत के बाद उनका परिवार सड़क पर न आ जाए इसके लिए उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से अनुरोध किया है कि उनकी पत्नी को एक नौकरी प्रदान की जाए उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भी ग्रैजुएट है और अगर उनको इंजीनियरिंग कॉलेज में नौकरी दी जाती है तो उनके परिवार के लिए यह बहुत अच्छा होगा उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल और डीन से उन्होंने इस संदर्भ में बात की तो उन्होंने कहा कि उनको 3 दिन का समय चाहिए हालांकि मृतक के दोस्त कॉलेज प्रबंधन को 3 दिन समय नहीं देना चाह रहे थे देवेंद्र के शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे उनके दोस्तों ने कहा कि वह यहां से तभी जाएंगे जब उनकी पत्नी को कॉलेज द्वारा अपॉइंटमेंट लेटर दे दिया जाएगा ।‌ हमने कॉलेज के प्रिंसिपल पार्थ प्रतिम भट्टाचार्य से बात की तो उन्होंने कहा की देवेंद्र पटनायक उनके कॉलेज के एक महत्वपूर्ण कर्मी ने जिन के निधन का उनको भी गहरा दुख है परिवार और दोस्तों द्वारा उनकी पत्नी को नौकरी दिए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला वह नहीं ले सकते हैं इसके लिए उनको कॉलेज के उच्च अधिकारियों से बात करनी होगी वही देवेंद्र के परिजनों द्वारा काम के अत्यधिक दबाव के कारण हुई उनकी मौत को लेकर पार्थो प्रतिम भट्टाचार्य ने कहा कि काम का दबाव हर एक इंसान पर होता है और इसके लिए आजकल स्ट्रेस मैनेजमेंट के कई तरीके भी सुझाए जाते हैं जिससे लोगों पर काम का यह दबाव कम हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page