shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल में ममता बनर्जी की विशाल जनसभा भाजपा की कड़ी आलोचना:

1 min read

आसनसोल के पोलो मैदान मे मुख्य्मंत्री ममता बनर्जी की जनसभा को लेकर टीएमसी कर्मियों में खासा उत्साह देखा गया। मंगलवार सुबह से ही टीएमसी नेता और कर्मियों का पोलो ग्राउंड में जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिल्पांचल के तमाम कद्दावर नेता भी सभा शुरू होने से बहुत पहले से ही पोलो मैदान में आ चुके थे और अंतिम चरण की तैयारियों का जायज़ा ले रहे थे । आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक आसनसोल लोकसभा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती जमुरिया के विधायक हरेराम सिंह रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी दोनो घोषित उपमेयर अभिजित घटक वसीम उल हक़ वी शिवदासन उर्फ दासू सहित आसनसोल नगर निगम के सभी एमआईसी टीएमसी पार्षद से लेकर ब्लॉक स्तर के नेता कर्मध्यक्ष कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में टीएमसी समर्थक उपस्थित थे । ममता बैनर्जी के मंच पर आते ही समर्थकों का उत्साह अपने चरम पर था । ममता बैनर्जी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया । विधान उपाध्याय ने सभिको लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी को जीत दिलाने के लिए ध्यन्यवाद दिया । उन्होने सभी टीएमसी कर्मियों से पंचायत चुनाव के मद्देनजर तैयारी करने की अपील की । वहीं आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सबसे पहले ममता बनर्जी को ध्यन्यवाद दिया। उन्होंने ममता बनर्जी को पुरे विश्व का आदर्श बताया । शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा की केन्द्र की भाजपा सरकार लोगों को धर्म के बांटने पर तुली हुई है। आसनसोल के सांसद ने कहा की आने वाले समय में ममता बनर्जी ही पूरे देश को राह दिखाएंगी। । सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद और वर्तमान टीएमसी विधायक बाबुल सुप्रियो ने कहा की ममता बनर्जी की वजह से ही वह राजनीति में वापस आए वरना उन्होने राजनीति छोड़ने का फैसला ले लिया था । बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाया की भाजपा बंगाल के नेताओं को योग्य नहीं मानती यही कारण है की उन्होंने सक्रिय राजनीति को त्याग करने का मन बना लिया था। वहीं मंत्री मलय घटक ने अपने वक्तव्य में कहा की 2011 से पहले आसनसोल शमशान हो गया था। लेकिन ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनते ही आसनसोल का कायाकल्प हो गया। उन्होंने कहा कि यह ममता बनर्जी के कुशल नेतृत्व का नतीजा है की यह संभव हुआ। ममता बनर्जी ने अपने वक्तव्य में सबसे पहले सभी आसनसोल वासियों को लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी को जिताने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी के लिए प्रार्थना की कि सब खुश रहें सुखी रहें। ममता बैनर्जी ने कहा कि आसनसोल के विकास के वर्तमान सरकार ने कई कदम उठाए हैं । इनमे काज़ी नजरूल विश्वविद्यालय अंडाल एयरपोर्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सहित और भी कई कार्य प्रमुख है। ममता बैनर्जी ने साफ कहा कि 2024 से पहले भाजपा रोजगार के नाम पर बरगला रही है । वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा चुनाव से पहले मोदी ने कहा था की सबके अकाउंट में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे । लेकिन किसके अकाउंट में वह पैसा नहीं आया । उन्होंने भाजपा पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया की जो दूसरों के धार्मिक भावनाओं को आहत करते है उनको केन्द्र सरकार गिरफतार क्यों नहीं करती । इसके साथ ही उन्होंने साफ किया की बंगाल सरकार ऐसे लोगों को नहीं छोड़ेगी। ममता बैनर्जी ने साफ कहा की रेलवे की जमीन पर जो लोग रहते हैं उनको किसी भी कीमत पर हटाने नही दिया जाएगा टीएमसी उन लोगों के साथ है। जब तक इन लोगों का कोई विकल्प इंतजाम नहीं किया जाएगा तब तक उनको हटने नहीं दिया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि किसी कर्नल की तरफ से राज्य सरकार को चिट्ठी आई थी जिसमे लिखा था कि चार साल बाद अग्निपथ के जवानों को राज्य सरकार को रोजगार देना होगा । उन्होंने साफ कहा कि सेना में जो भी लोग भरती होंगे उनको पुरा कार्यकाल देना होगा । फिर पेंशन भी देना होगा । वहीं ममता बनर्जी के भाषण के दौरान कुछ लोग नौकरी की मांग करने लगे। इसपर ममता बनर्जी ने कहा कि यह राज्य सरकार के हाथ में नहीं है क्योंकि मामला अदालत में है । उन्होंने दावे के साथ कहा की जैसे ही अदालत आदेश देगा सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी । ममता बैनर्जी ने कहा कि वह हमेशा मजलूमों के साथ रहीं हैं और भविष्य में भी रहेंगी । उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा की आज पुरे बंगाल में विपक्ष द्वारा लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जो विरोधी दल अदालत में मामला लड़ रहे हैं उनको जवाब देना होगा कि नौकरी के प्रत्याशियों का क्या होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीगंज में बहुत जल्द हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीरभूम के देउचा पचामी में भी लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा 30 हज़ार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। ममता बनर्जी ने राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा की लक्ष्मी भंडार कन्याश्री रूपश्री स्वास्थ्य साथी सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से बंगाल के लोगों को लाभ मिल रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि केन्द्र सरकार राशन में मिलने वाले गेंहू को बंद कर दिया है फिर भी राज्य सरकार बंगाल के लोगों को मुफ्त राशन दे रही है ।ममता बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा करने की कोशिश करेगा उसे बक्शा नही जाएगा। ममता बैनर्जी ने मीडिया से भी सवाल किया कि जब महाराष्ट्र में करोड़ों खर्च कर जनता की राय को धत्ता बताया जा रहा है तब मीडिया खामोश है लेकिन टीएमसी नेता द्वारा कहीं कुछ किया जाता है तो मीडिया हल्ला करने लगता है । उन्होने कहा की टीएमसी का कोई अगर कोई अन्याय करता है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page