आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने ली शपथ:
1 min read

हाल ही में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव संपन्न हुआ था जिसमें शंभू नाथ झा सचिव और ओम बगड़िया अध्यक्ष चुने गए थे शनिवार को शंभूनाथ झा ओम बगड़िया सहित विजयी पैनल के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई वरिष्ठ उद्योगपति नरेश अग्रवाल ने इस पूरे शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संचालित किया । इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी रानीगंज के विधायक और एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे । आसनसोल क्लब के कॉन्क्लेव हॉल में हुए एक समारोह में शंभूनाथ झा ओम बगड़िया पैनल के सभी पदाधिकारियों को नरेश अग्रवाल द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया । इस मौके पर शंकर चैटर्जी उर्फ ऋजु सुदीप अग्रवाल हरि नारायण अग्रवाल आनंद पारीक सहित आसनसोल चैंबर्स के समस्त पदाधिकारी तथा आसनसोल क्लब के सभी सदस्य गण उपस्थित थे । शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 43 नए सदस्य चेंबर से जुड़ गए जिसे वरिष्ठ उद्योगपति नरेश अग्रवाल ने चेंबर के लिए बहुत शुभ संकेत करार दिया उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि आसनसोल में व्यवसाय का भविष्य कितना उज्जवल है













