44 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर:
1 min readआसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड अंतर्गत जानकी देवी केडिया धर्मशाला में रविवार को एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस वार्ड कमेटी द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया था । शिविर के दौरान पुनर्दृष्टि आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की इसके अलावा ब्लड टेस्ट ब्लड शुगर ईसीजी सहित स्वास्थ्य संबंधी कई जांच की गई इस संदर्भ में अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर समय-समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि हर महीने में इस तरह के शिविर लगाया जाए अगर ऐसा संभव नहीं हुआ तो कम से कम हर 3 महीने में इस तरह के शिविर लगाने की योजना है वही पुनर्दृष्टि आई हॉस्पिटल के कर्णधार प्रद्दुत मजूमदार ने कहा कि उनके चिकित्सकों द्वारा आज यहां लोगों की आंखों की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद का भी मुफ्त ऑपरेशन कराने की व्यवस्था की जाएगी ।












