भाजपा की तरफ से चित्रा मोड़ पर किया गया पथावरोध:
1 min read
आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चित्रा मोड़ के सामने 5 मिनट के लिए पथावरोध किया इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज ही के दिन 1975 में तत्कालीन कांग्रेसी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था जिस वजह से लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया था लालकृष्ण आडवाणी अटल बिहारी वाजपेई मुरारजी देसाई जय प्रकाश नारायण जैसे बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था इतना ही नहीं साहित्य और कला के क्षेत्र में भी आपातकाल के समय हस्तक्षेप किया गया था और वहां भी एक दमघोंटु माहौल बना दिया गया था विधायक ने कहा कि ऐसा ही कुछ माहौल आज की तारीख में पश्चिम बंगाल में है उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि आज अगर कोई पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार की आलोचना करता है चाहे वह फेसबुक या ट्विटर पर ही क्यों ना हो उसके घर में पुलिस पहुंच जाएगी उसे बुनियादी नागरिक सुविधाएं तक नहीं मिलेगी यहां तक कि मोहल्ले के जिस सार्वजनिक नल से उसका परिवार पानी भरता है उससे उसे पानी तक नहीं भरने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि इस तरह की तानाशाही सरकार का पतन जरूरी है ताकि लोग खुले माहौल में सांस ले सके उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वह 500 रुपए के लिए अपने आत्मसम्मान का बलिदान ना दें और राज्य में चल रहे तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 23 जून को जन संघ के प्रतिष्ठाताओं में से एक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस था वह डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा माना था और आर्टिकल 370 का विरोध किया था लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनकी हत्या कर दी उन्हें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई को मनाई जाएगी भाजपा की तरफ से फैसला लिया गया है कि 23 जून से 6 जुलाई यानी इन दो हफ्तों में विभिन्न प्रकार से लोगों की सेवा की जाएगी चाहे वह हेल्थ कैंप लगाना हो या फिर स्वच्छता अभियान चलाना हो उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ 1 दिन की बात नहीं हो सकती इसे हमेशा लगातार करते रहना होगा तभी एक स्वच्छ भारत का निर्माण हो सकेगा












