आसनसोल के अलंकार व्यापारियों के साथ दक्षिण थाने के आइसी कौशिक कुंडू ने की बैठक:
1 min read
आसनसोल दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल के अलंकार व्यापार से जुड़े लोग शामिल हुए थे यहां अलंकार व्यापारियों की सुरक्षा उनके दुकानों की सुरक्षा को लेकर सघन बातचीत की गई इनमें अलंकार व्यवसायियों अलंकार निर्माताओं के साथ-साथ अलंकार व्यापार से जुड़े तमाम लोग मौजूद थे बैठक के दौरान आईसी कौशिक कुंडू ने इन अलंकार व्यवसायियों को सुरक्षा के मद्देनजर कई सुझाव दिए उन्होंने हर एक दुकान में सीसीटीवी कैमरे ठीक से लगाने और उनकी नियमित देखरेख करने की हिदायत दी साथ ही हर एक दुकान में काम कर रहे कर्मचारी का परिचय पत्र बनाने और उसकी पूरी जानकारी स्थानीय थाने को देने की सलाह दी बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए अलंकार व्यापारियों ने कहा कि आज की बैठक काफी सार्थक रही और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर आईसी साहब ने जो सुझाव दिए हैं उन पर जल्द ही अमल भी किया जाएगा












