मेयर बिधान उपाध्याय कि निगरानी में चल रही है ममता बनर्जी की सभा की तैयारी:
1 min read
28 तारीख को राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी आसनसोल के दौरे पर आ रही हैं वह यहां आसनसोल की जनता को लोकसभा उपचुनाव में टीम से प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए धन्यवाद देने के लिए पोलो मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी प्रशासन की तरफ से ममता बनर्जी की इस जनसभा को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है । मेयर बिधान उपाध्याय की देखरेख में पोलो मैदान में ममता बनर्जी की सभा मंच का निर्माण किया जा रहा है इस मौके पर मेयर ने पत्रकारों को बताया कि ममता बनर्जी की सभा में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना है इसे देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से आसनसोल की जनता ने पिछले लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को भारी मतों से जीत दिलाई थी उसी का धन्यवाद देने ममता बनर्जी आसनसोल आ रही है












