अनुब्रत मंडल के अंगरक्षक को आसनसोल सीबीआई अदालत में किया गया पेश:
1 min read
बीरभूम के कद्दावर तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल के अंगरक्षक सैगल हुसैन को शुक्रवार को आसनसोल में सीबीआई अदालत में पेश किया गया कड़ी सुरक्षा के बीच सैगल हुसैन को अदालत में लाया गया यहां जज ने सैगल हुसैन को 8 जुलाई तक जुडिशल कस्टडी में भेज दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सैगल हुसैन के वकील ने कहा कि सीबीआई की तरफ से उनको जो रिमांड पर लिया गया था अब तक उनके पास से एक बिजली का बिल छोड़कर और कुछ भी बरामद नहीं हुआ उन्होंने कहा कि मवेशी तस्करी में आरोपी इनामुल हक के साथ उनके मुवक्किल का कोई संबंध नहीं है उन्होंने कहा कि आय से अधिक संपत्ति को लेकर सीबीआई के आरोप निराधार है और इसे अदालत में आज कुछ कागजात पेश कर अदालत को संतुष्ट भी किया गया उन्होंने कहा की फोन पर उनके मुवक्किल सैगल हुसैन और इनामुल हक के बीच बातचीत की जो बात कही जा रही है वह झूठ है और सैगल हुसैन के साथ इनामुल हक का कोई संबंध नहीं है सैल हुसैन के वकील ने सीबीआई द्वारा की जा रही जांच पर सवाल खड़े कर दिए।












