ममता बनर्जी की 28 जुन की जनसभा को लेकर मंत्री मलय घटक ने की विशेष बैठक:
1 min read
राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 28 जून को आसनसोल के दौरे पर आ रही हैं वह पोलो मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी दरअसल लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को भारी जीत मिलने के बाद ममता बनर्जी का यह पहला आसनसोल दौरा है इसे लेकर स्थानीय टीएमसी नेतृत्व कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता इसी की तैयारियों को लेकर मंत्री मलय घटक ने शनिवार को बीएनआर में स्थित तृणमूल भवन में टीएमसी कार्यकर्ताओं को लेकर एक बैठक कि यहां मंत्री मलय घटक ने ममता बनर्जी के पोलो मैदान की जनसभा को सफल बनाने के लिए टीम से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को कमर कसने की हिदायत दी उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा की भारी जीत के बाद ममता बनर्जी की पहली जनसभा है इससे पहले ही वह आसनसोल आना चाहती थी लेकिन कोरोना और विभिन्न परीक्षाओं की वजह से उनको अपने सफर के समय को टालना पड़ा मलय घटक ने कहा कि लेकिन अब जबकि ममता बनर्जी 28 तारीख को आसनसोल में जनसभा करने आ रही हैं स्थानीय टीएमसी नेतृत्व को कमर कसना होगा और उनकी जनसभा में ज्यादा से ज्यादा लोग इकट्ठा होकर ममता बनर्जी का स्वागत करना होगा












