shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बीपीएल क्वार्टर की मांग कर रहे हजारों की तादाद में लोगों ने मचाया नगर निगम में हंगामा:

1 min read

गुरुवार को हजारों की तादाद में लोगों ने आसनसोल नगर निगम मुख्यालय में पहुंचकर बीपीएल क्वार्टर की मांग करते हुए हंगामा खड़ा किया उनकी मांग थी कि उनके सर पर छत नहीं है और नगर निगम द्वारा बीपीएल राशन कार्ड धारकों को घर मुहैया कराए जा रहे हैं इसके तहत उनको भी घर दिए जाएं इनका कहना है कि उनके पास सारे कागजात है बीपीएल राशन कार्ड भी है फिर भी उनको घर मुहैया नहीं कराया जा रहा है इसी को लेकर इन लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और घोषित उप मेयर वसीम उल हक और एमआईसी गुरदास चटर्जी का घेराव कर अपना विरोध जताया जब इस संदर्भ में हमने वसीम उल हक से बात की तो उन्होंने कहा कि नगर निगम की तरफ से बीपीएल क्वार्टर देने की अभी कोई परियोजना नहीं है ।‌ बीते कुछ दिनों से एक दो लोगों ने बीपीएल आवास के लिए आवेदन किया था जिसे नगर निगम के अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया लेकिन कल से देखा जा रहा है कि हजारों की तादाद में लोग आ रहे हैं और बीपीएल आवासों की मांग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर निगम की तरफ से ऐसी कोई परियोजना नहीं है उन्होंने कहा कि खुद मेयर विधान उपाध्याय ने कहा है कि इस वक्त नगर निगम के पास 600 बीपीएल क्वार्टर है जिनको प्राथमिकता के आधार पर प्रदान किया जाएगा उन्होंने कहा कि सबसे पहले उनको यह आवास प्रदान किए जाएंगे जिनको किसी सरकारी परियोजना के तहत उनकी जगह से हटाया गया हो या फिर जिन्होंने इन आवासों के लिए पैसे जमा कर दिए हो उन्होंने इस हंगामे के पीछे विपक्षी राजनीतिक दलों की साजिश होने की बात कही।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page