shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

डॉ अमिताभ बासु द्वारा किया गया एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन:

1 min read

बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल और पार्षद डॉ अमिताभ वासु के प्रयासों से आसनसोल के मैदा कल मोड इलाके में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे इनके अलावा विशिष्ट उद्योगपति सचिन राय पार्षद डॉ देवाशीष सरकार उदय राय सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिनका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद उठाया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा एक स्वस्थ और स्वाभाविक जीवन जीने के लिए जिस तरह से हमें कामकाज और रोजगार की आवश्यकता है ठीक उसी प्रकार संस्कृति और सांस्कृतिक आयोजनों की भी उतनी आवश्यकता है उन्होंने डॉ अमिताभ बासु और उनकी टीम को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारे समाज से तमाम तरह की ओछी मानसिकता और अन्य परेशानियां दूर होती है और हम एक स्वस्थ और विकसित समाज की तरफ कदम बढ़ाते हैं इसके साथ ही अमरनाथ चटर्जी ने कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति पर बताया कि अगर मानव इतिहास को उठाकर देखा जाए तो हम देखेंगे कि समाज की बेहतरी में महिलाओं का कितना बड़ा योगदान है और जब तक महिलाओं का विकास नहीं होगा चाहे वह आर्थिक हो या सामाजिक या सांस्कृतिक किसी देश या सभ्यता का विकास नहीं हो सकता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page