आसनसोल में दो डिप्टी मेयर बनने की कानूनी अड़चन हुई दूर:
1 min read
आखिरकार आसनसोल नगर निगम में दो डिप्टी मेयर बनने का रास्ता साफ हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नगर निगम में दो डिप्टी मेयर बनने के लिए बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिससे जो कानूनी अड़चन थी वह दूर हो गई है और अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन कागजातों पर हस्ताक्षर करते हुए आसनसोल में दो डिप्टी मेयर बनने की सारी बाधाएं दूर हो जाएंगे बताया जा रहा है कि बहुत जल्द ही अभिजीत घटक और वसीम उल हक डिप्टी मेयर के तौर पर शपथ ले लेंगे












