तेरह नंबर वार्ड के आदिवासी समाज के लोगों ने की मेयर से मुलाकात:
1 min read


आसनसोल नगर निगम कि तेरह नंबर वार्ड के आदिवासी समाज के लोगों ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की उनका कहना है कि वहां भूमाफिया उनको उनकी जमीनों से हटाने की साजिश रच रहे हैं उन्होंने मेयर से कहा कि वह पिछले लंबे समय से वहां रह रहे हैं और खेती-बाड़ी कर अपना गुजारा चलाते हैं लेकिन अब उनको वहां से हटाने की कोशिश की जा रही है इसे लेकर उन्होंने मेयर से गुहार लगाई इस संदर्भ में उन्होंने भूमि राजस्व मंत्री को भी पत्र लिखा है मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और पत्रकारों को बताया कि आज कुछ आदिवासी समाज के लोगों से मिलने आए थे और उन्होंने अपनी परेशानियों को उनके सामने रखा मेयर ने कहा कि निश्चित तौर पर आदिवासी समाज के लोगों की बातों को गंभीरता से लिया जाएगा जिससे उनको किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो हालांकि जब हमने इस संदर्भ में 13 नंबर वार्ड की पार्षद रीना मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारियों को है और वह कभी भी अपने वार्ड में किसी भी आदिवासी का शोषण होने नहीं देंगी












