सीतारामपुर एफसीआई गोदाम में किराए में 20% वृद्धि परिवहन कर्मीयों में खुशी:
1 min read
सीतारामपुर एफसीआई गोदाम में किराए का समाधान हो जाने से परिवहन कर्मियों में खुशी है । मंगलवार को सीतारामपुर एफसीआई गोदाम के परिवहन कर्मियों ने लड्डू खाकर और खिलिकर अपनी खुशी का इजहार किया।इस संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी नेता राजू अलुवालिया ने कहा कि सीतारामपुर एफसीआई गोदाम के किराए को लेकर पिछले दो माह से समस्या थी ।उसके बाद प्रशासन द्वारा शुरू की गई बैठक के माध्यम से किराए में 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, इसलिए परिवहन कर्मचारी इस निर्णय से खुश हैं. ।












