नज़रुल मंच में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन:
1 min read
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी विभिन्न जगहों पर योगाभ्यास किया गया। आसनसोल के स्टेशन रोड इलाके में स्थित नज़रुल मंच में भी योग शिविर का आयोजन किया गया रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया जहां डीआरएम परमानंद शर्मा सीनियर डीसीएम चंद्र मोहन मिश्रा सहित रेलवे के समस्त शीर्ष अधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्यों ने मिलजुल कर योगाभ्यास किया इस मौके पर डीआरएम परमानंद शर्मा ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा है लेकिन इसका सही लाभ पाने के लिए रोज योगा करना होगा तभी हम स्वस्थ रह सकेंगे ।













