अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति द्वार योग शिविर का आयोजन:
1 min read
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति द्वारा भी आसनसोल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां योग को लेकर कई कार्यक्रम हुए संस्था की तरफ से पिछले 3 दिनों से योगा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था जो आज विश्व योगा दिवस के अवसर पर समाप्त हो गया मंगलवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान कई तरह के योग किए गए ज्योति मुकीम के तत्वावधान में तकरीबन 36 महिलाओं ने योगाभ्यास किया इसके साथ ही यहां पर योगा को लेकर एक प्रश्नोत्तर पर्व का भी आयोजन किया गया जिससे इस महान पद्धति को लेकर लोगों में जागरूकता फैल सके ।












