आवाज नामक संगठन की तरफ से आसनसोल में संवाददाता सम्मेलन देश की वर्तमान अवस्था के लिए केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार:
1 min read
रविवार को आसनसोल के एसबी गोरई रोड इलाके में स्थित बिरंचि लाल भवन में अल्पसंख्यकों के हकों के लिए काम कर रहे संगठन आवाज की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया प्रसिद्ध वामपंथी नेता फुवाद हलीम ने संवाददाताओं को संबोधित किया उनके साथ जमुरिया की पूर्व विधायक जहानारा खान सहित आवाज के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे। डॉक्टर फुवाद हलीम ने कहा के आज पूरे देश में जो अस्थिरता फैली हुई है उसके लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार की दोहरी नीति है उदाहरण स्वरूप उन्होंने नूपुर शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि नूपुर शर्मा के बयान के बाद उनको भाजपा के प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई उन्होंने सवाल किया कि अगर नूपुर शर्मा का बयान इतना गलत था कि भाजपा उनको अपने प्रवक्ता के पद से हटा सकती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है वहीं अग्निपथ परियोजना को लेकर भी डॉ फुवाद हलीम ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश की सरकार भारत के सुरक्षा को ठेका सैनिकों के हाथों में देने के बारे में सोच रही है उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध हो रहा है वह समझा जा सकता है












