अग्निपथ परियोजना के खिलाफ देशभर में गुस्सा ट्रेन यात्रियों को हो रही है परेशानी:
1 min read
केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में अग्निपथ नामक एक परियोजना की घोषणा की गई थी इस परियोजना के तहत सिर्फ 4 सालों के लिए सेना में जवानों की नियुक्ति का प्रावधान दिया गया था इसके खिलाफ पूरे देश में युवा समाज में रोष व्याप्त हो गया है पिछले दो-तीन दिनों से पूरे देश में सैकड़ों ट्रेनों बसों और अन्य वाहनों को आग के हवाले किया गया है साथ ही कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आसनसोल स्टेशन पर भी कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है हमारे संवाददाता ने आसनसोल स्टेशन पर खड़ी कुछ ट्रेनों के मुसाफिरों से बात की उन्होंने कहा कि पूरे देश में जो कुछ चल रहा है उनको डर तो लग रहा है लेकिन सफर करना उनके लिए मजबूरी है । कुछ लोग पारिवारिक वजहों से सफर कर रहे हैं तो कुछ के अन्य कारण है लेकिन पूरे देश में जो कुछ चल रहा है उसे लेकर सभी के मन में डर जरूर व्याप्त है।












