बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति में लायंस क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से हुई नर नारायण सेवा:
1 min read
आसनसोल स्टेशन रोड के तेरह नंबर मोड इलाके में रविवार को बासुकीनाथ सेवा समिति परिसर में रोज की तरह जरूरतमंदों को खाना खिलाया गया रविवार का आयोजन लायंस क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से किया गया था । दिवंगत अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीपी महंती की याद में किया था इस मौके पर सत्यनारायण अग्रवाल प्रदीप घटक डॉक्टर जेएस साहा अंबिका मुखर्जी दिवंगत डॉ बी पी मोहंती की पत्नी सहित लायंस क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान संस्था की तरफ से बासुकिनाथ सेवा समिति क 11 चेयर भी प्रदान किए गए बासुकीनाथ सेवा समिति के कर्णधार सजन जालुका लायंस क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया वहीं सत्यनारायण अग्रवाल प्रदीप घटक दोनों ने ही दिवंगत डॉ बी पी मोहंती को याद करते हुए कहा कि वह एक कुशल चिकित्सक होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी थे जो बहुत कम फीस पर जरूरतमंदों की सेवा किया करते थे उनके लिए चिकित्सा कोई पैसा नहीं था जन सेवा का माध्यम था













