विभिन्न चेंबर के प्रतिनिधियों के साथ एडीडीए के सिईओ की हुई महत्वपूर्ण बैठक:
1 min read
हाल ही में पुरुलिया के जिला शासक राहुल मजूमदार को आसनसोल नगर निगम का कमिश्नर और आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी या एडीडीए का सीईओ बनाया गया है शनिवार को राहुल मजूमदार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें आसनसोल और दुर्गापुर सहित पूरे शिल्पांचल के विभिन्न वाणिज्यिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे इनके अलावा चेयरमैन तापस बनर्जी बैठक में विशेष रूप से मौजूद थे बैठक में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा जमुरिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के जयप्रकाश दुकानिया महेश वाडिया रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अरुण भर्तियां प्रदीप बजोरिया सहित बराकर नियामतपुर उखड़ा दुर्गापुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभी चेंबर के पदाधिकारियों ने एडीडीए अधिकारियों से अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की विशेषकर उनके प्रोजेक्ट में मिलने वाले एनओसी में हो रही देरी के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया राहुल मजूमदार ने उनको आश्वासन दिया कि एनओसी मिलने में देरी नहीं होगी और इस पर ध्यान दिया जाएगा। वही एडीडीए द्वारा आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे अग्निवीणा टाउनशिप बनाए जाने की घोषणा की उन्होंने आशा जताई कि इस टाउनशिप के बन जाने से आसनसोल के विकास को गति मिलेगी । एडीडीए के अधिकारियों द्वारा सभी चेंबर के पदाधिकारियों से इस क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने के लिए संस्था के साथ सहयोग करने की अपील की गई औ












