आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ देव जी की स्नान यात्रा:
1 min read
मंगलवार से जगन्नाथ देव जी की स्नान यात्रा अनुष्ठान की शुरुआत हुई। दरअसल कुछ दिनों के बाद ही पूरे भारत के साथ-साथ आसनसोल में भी रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा जहां भगवान जगन्नाथ देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र रथों में बैठकर अपनी मौसी के घर जाएंगे इससे पहले आज से स्नान यात्रा अनुष्ठान की शुरुआत हुई जो कि रथयात्रा तक चलेगी इस अनुष्ठान में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी भी शामिल हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार आज से जहां-जहां रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है वहां स्नान यात्रा अनुष्ठान की शुरुआत हुई जो कि रथयात्रा तक चलेगी












