गुरुवार को लेंगे 5 एम आई सी शपथ:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने बुधवार को अपने चेंबर में एक संवाददाता सम्मेलन किया यहां उन्होंने उप मेयर बोरो चेयरमैन तथा एमआईसी को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की । मेयर ने कहा कि कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है कल ही 5 नए मेयर परिषद शपथ लेंगे जबकि बोरो चेयरमैन तथा उपमेयर की घोषणा कुछ दिनों बाद हो सकती है। मेयर के इस घोषणा के बाद से ही शिल्पांचल की राजनीति में सुगबुगाहट तेज हो गई है कौन होगा एमआईसी इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कई नामों पर चर्चाएं की जा रही हैं लेकिन आखिर कौन होंगे वह पहले पांच व्यक्ति जिन्हें एमआईसी बनाया जाएगा इसके लिए शिल्पांचल वासियों को गुरुवार तक का इंतजार करना होगा।












