आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स सचिव शंभूनाथ झा ने दिया बंग एक्सप्रेस एडिटर रविंद्र पसारी को नोटिस:
1 min read
पिछले दिनों आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स का जो चुनाव हुआ वह बेहद हाईप्रोफाइल था चेंबर से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी भी किसी चेंबर चुनाव के इतने हाई प्रोफाइल होने की बात याद नहीं कर पा रहे हैं चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान जिस तरह के विवाद खड़े हुए थे चुनाव के बाद भी उन का सिलसिला थम नहीं रहा है आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित सचिव शंभूनाथ झा ने आसनसोल के दैनिक अखबार बंग एक्सप्रेस के एडिटर रविंद्र पसारी को एक नोटिस भेजा है जिसके जरिए उन्होंने 1 जून 2022 को उनके अखबार में चैंबर चुनाव से संबंधित एक खबर को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए उनसे 3 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है अपने पत्र में शंभू नाथ झा ने रविंद्र पसारी को कहां है कि 1 जून 2022 के बंग एक्सप्रेस के संस्करण में चेंबर से संबंधित एक ऐसी खबर छपी थी जो चेंबर की छवि को धूमिल करती है शंभू नाथ झा ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि चेंबर चुनाव में प्रतिद्वंदिता कर रहे दूसरे पैनल से पैसे लेकर उस खबर को छापा गया था ताकि शंभूनाथ झा के पैनल की छवि को धूमिल किया जा सके। शंभू नाथ झा ने कहा कि अगर रविंद्र पसारि 3 दिनों के अंदर उस खबर में लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं कर पाते हैं तो उनके खिलाफ हर प्रकार से कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने रविंद्र पसारी पर इससे पहले भी समाज को बरगलाने और लोगों से पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगाया












