shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा मोदी सरकार के राज में सेना देश के दुश्मनों को देती है मुंहतोड़ जवाब:

1 min read

केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट बीते 2 दिनों से आसनसोल के दौरे पर हैं आज वह कोर्ट मोर इलाके में एक सभा में शिरकत करने पहुंचे यहां केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से उनकी बैठक हुई इस मौके पर अपना वक्तव्य में रखते हुए अजय भट्ट ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश के सभी 130 करोड़ जनता का विकास हो तभी देश का सर्वांगीण और सही मायने में विकास होगा उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस की सरकारें देश की संप्रभुता और सुरक्षा के साथ समझौता करती थी जब हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवादी गतिविधियां फैलाता था या उनके सैनिक हमारे सैनिकों पर और हमारे नागरिकों पर गोलियां बरसाते थे तब हमारे सैनिकों को सीमा से राजनीतिक नेतृत्व से अनुमति लेनी पड़ती थी कि इसके बाद वह क्या करें लेकिन कांग्रेस की राजनीतिक सोच इतनी कमजोर थी कि वह संबंध बिगड़ने का बहाना बनाकर हमारे सैनिकों को पलटवार करने से रोक देते थे लेकिन जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से हमारे सैनिकों को खुली छूट दी गई है कि वह ईट का जवाब पत्थर से दे सकते हैं अजय भट्ट ने कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की कीमत पर नहीं वहीं उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक मामले में उन को आरोपी बनाया गया है और उसमें उन को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है ऐसे में कांग्रेस पार्टी के समर्थकों द्वारा जिस तरह से नारेबाजी और सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जा रहा है वह दुर्भाग्य जनक है। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page