66 नंबर वार्ड में रात के 12 बजे खुलता है नल:
1 min read
आसनसोल नगर निगम की तरफ से यह दावे किए जा रहे हैं कि कहीं भी पानी की कोई किल्लत नहीं है लेकिन आसनसोल नगर निगम के कई इलाकों के बाशिंदों का यह आरोप रहता है कि पानी खोलने का कोई निर्धारित समय नहीं है बड़े अजीब अजीब समयों पर पानी खोला जाता है इसी की एक बानगी नगर निगम के 66 नंबर वार्ड में देखी गई जहां रात के 12 बजे पानी खुलता है एक स्थानीय निवासी ने कहा कि रात के 12 बजे यहां पानी दिया जाता है और सुबह 4 बजे तक उनको पानी भरना पड़ता है












