आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कामयाबी सोने के टेस्टिंग लैब में हुई चोरी की घटना का किया पर्दाफाश:
1 min read
29 मई को आसनसोल के घांटी गली इलाके मैं स्थित एक सोने के गहनों के टेस्टिंग लैब में चोरों ने धावा बोलकर 800 ग्राम सोना 10 किलो चांदी और ₹28000 नकद पर हाथ साफ कर दिया था यह दुकान आसनसोल दक्षिण थाने के काफी करीब थी । मामले की जानकारी मिलते ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी मामले की तह तक पहुंचने में जुट गए । अपराधी उस दुकान के खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे और दुकान के अंदर रखें वाल्ट की चाबी से वाल्ट खोलकर इस चोरी को अंजाम दिया था नियमित अभ्यास के मुताबिक उस दिन भी रात को दुकान बंद करते समय दुकान के अंदर के सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया गया था जैसे ही इस चोरी के बारे में आसनसोल दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज कराई गई पुलिस तत्परता से इसकी जांच में जुट गई आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला और उससे पता चला कि यह एक 5 लोगों का गिरोह है जो मूलतः महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। अपराध को अंजाम देते समय पांचों ने नकाब पहने रखे थे काफी जांच पड़ताल के बाद पता चला कि यह पांचो धनबाद के रास्ते महाराष्ट्र भाग गए हैं। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से 6 सदस्यीय पुलिस अधिकारियों की एक टीम महाराष्ट्र के सांगली जिले में भेजी गई 5 जून को ही कर्नाटका के बेलगावी से दशरथ माने नामक एक व्यक्ति को इस घटना में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया उसके पास से साढ़े 3 लाख रुपए बरामद किए गए थे। स्थानीय अट्ठानी अदालत ने दशरथ को 5 दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया दशरथ से पूछताछ में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने सांगली जिले के अटपड़ी से विशाल नामक एक दूसरे व्यक्ति को भी 6 जुन को गिरफ्तार कर लिया। विशाल से 13 किलो चांदी और 500 ग्राम सोने के बरामदगी की गई अटपड़ी अदालत द्वारा उसको भी 5 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया। जांच के दौरान ही पता चला है कि विशाल ने इस दुकान के मालिक संजय सत्यवान चिंचकर के पास 4 साल काम किया था जिससे उसको अंदर की पूरी खबरें पता थी । यह भी पता चला है कि दशरथ की आसनसोल के घांटी गली मैं सीएमसी क्लब के पास एक दुकान थी इसके अलावा सांगली जिले के आटपडी में भी उसकी एक दुकान है ।
घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद 7 दिनों के अंदर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस द्वारा घटना का पर्दाफाश किए जाने को पुलिस की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा












