रानीगंज के मथुरा चंडी घाट नहाने गए दो युवक लापता:
1 min read
रानीगंज के मथुरा चंडी नदी घाट पर गुरुवार दोपहर करीब 2:30 से दो युवक लापता है लापता युवकों के नाम है शुभो दास और सौरभ नंदी। शुभो के उम्र 15 साल है जबकि सौरव तकरीबन 21 साल के हैं इस संदर्भ में शुभो दास के चाचा हराधन दास ने बताया कि आज दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास उनके भतीजे शुभो और उनका दोस्त सौरव नदी में नहाने आए थे कुछ देर बाद उनके छोटे भाई ने उनको फोन किया कि उनके भतीजे और उनके दोस्त का कोई पता नहीं चल रहा है यह खबर सुनकर वह लोग भागे भागे मथुरा चंडी नदी घाट पर आए तो देखा कि वहां उन दोनों की साइकिल गमछा यह सब चीजें पड़ी हुई है लेकिन दोनों का कोई पता नहीं है । घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन दोनों की तलाश शुरू कर दी लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया था । शुभो और सौरभ दोनों रानीगंज के नतुन एगारा क्षेत्र के रहने वाले हैं।












