ऑनलाइन परीक्षा की मांग पर काजी नजरूल विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन:
1 min read
बीते कुछ दिनों से आसनसोल के काजी नजरुल विश्व विद्यालय के विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा की मांग पर आंदोलन करते आ रहे हैं इसी क्रम में गुरुवार को भी विश्वविद्यालय के सामने इन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की उनका कहना है कि जब पढ़ाई ऑनलाइन हुई तो परीक्षा भी ऑनलाइन होनी चाहिए क्योंकि उनको उतनी अच्छी तरह से नहीं पढ़ाया गया है जिससे कि वह ऑफलाइन परीक्षा दे सकें उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के 12 से 14 विश्वविद्यालय ऑनलाइन परीक्षा के लिए राजी हो चुके हैं लेकिन काजी नजरुल विश्वविद्यालय प्रबंधन ही ऑनलाइन परीक्षा में बाधा उत्पन्न कर रही है












