शनिवार को फासबेकी द्वारा आयोजित होने वाले ऐनुअल एक्सीलेंस अवार्ड को लेकर उद्योगपति सचिन राय ने रखे अपने विचार:
1 min read
11 जून शनिवार को दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े व्यवसायीक संगठन फासबेकी की तरफ से नए उभरते उद्योगपतियों को उत्साहित करने के लिए ऐनुअल एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया जाएगा इस अवार्ड के जरिए फासबेकी नए उभरते उद्योगपतियों को बढ़ावा देने का प्रयास करता है इस संदर्भ में हमने फासबेकी के महासचिव और विशिष्ट उद्योगपति सचिन राय से बात की। सचिन राय ने कहा की इस पुरस्कार को देने का उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी उद्योग स्थापित करने की दिशा में उत्साहित हो और जिन्होंने उद्योग जगत में कदम रख दिया है उनको उनके कार्यों के लिए उत्साहित किया जाए। उन्होंने बताया कि आसनसोल शिल्पांचल में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल है यहां बिजली पानी कोयला पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है हालांकि उन्होंने आसनसोल शहर के अंदर सड़कों को लेकर कुछ चिंता जताते हुए कहा कि दिन-ब-दिन यह सड़कें संकरी होती जा रही है जिससे यातायात में असुविधा उत्पन्न हो रही है इसके साथ ही उन्होंने अन्य कुछ समस्याओं की तरफ से इशारा करते हुए कहा की अक्सर देखा गया है कि सरकारी स्तर पर उद्योगपतियों को अपने उद्योग लगाने के लिए जिस अनुमति की जरूरत होती है उसको प्राप्त करने में 1 साल तक लग जाता है उन्होंने कहा कि ऐसा करने से उद्योग या कारखाने लगाने की जो लागत है वह बढ़ जाती है सचिन राय ने सुझाव दिया कि अगर सिंगल विंडो के माध्यम से सभी अनुमतियां 1 महीने के अंदर प्राप्त हो सके तो नए उद्योगपति अपने उद्योगों को लगाने के लिए आसनसोल को जरूर जुड़ेंगे क्योंकि यहां उद्योग लगाने के लिए जो बुनियादी ढांचा है वह काफी अच्छा है हालांकि उन्होंने जमीन के मामले को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा होगा अगर बंगाल के साथ-साथ आसनसोल में भी लैंडबैंक बनाया जा सके जिससे जिस उद्योगपति को जितनी जमीन की जरूरत हो उसे वह जमीन सभी प्रकार की बुनियादी जरूरतों के साथ तुरंत मुहैया कराई जा सके उन्होंने अन्य राज्यों में सक्रिय अपने कुछ उद्योगपति मित्रों के अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि अन्य राज्यों में लैंड बैंक बना के रखे गए हैं जहां बिजली पानी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध रहती है जिस उद्योगपति को जितनी जमीन की जरूरत है उसे जल्द से जल्द सभी अनुमतियों के साथ जमीन मुहैया करा दी जाती है और वह अपने उद्योग को स्थापित करने में जुट जाता है सचिन राय ने कहा कि अगर बंगाल में भी यह संभव हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब बंगाल और खास करके आसनसोल उद्योग के मामले में एक बार फिर से अपने पुराने स्वर्णिम इतिहास को पुनर्जीवित कर सकेगा।












