पश्चिम बर्दवान ज़िला ए आई एम आई एम ने चलाया वृक्षारोपण अभियान:
1 min read
पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आसनसोल उत्तर विधानसभा अंतर्गत कर्बला में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया रविवार 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम की तरफ से यह अभियान चलाया गया इस संदर्भ में संगठन के नेताओं का कहना था कि ए आई एम आई एम के कर्णधार असदुद्दीन ओवैसी के निर्देशानुसार पश्चिम बर्दवान जिला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया इनका कहना है कि कर्बला बहुत ही पवित्र स्थान है यही वजह है कि वृक्षारोपण अभियान के लिएंडर इस जगह को चुना गया इसके साथ ही ए आई एम आई एम नेताओं ने सभी से पर्यावरण की रक्षा करने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की












