मेयर बिधान उपाध्याय ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन:
1 min read
उत्तरामपुर जितपुर पंचायत एवं सलानपुर प्रखंड में कल्ला पंचायत के अंतर्गत सात कार्यों का बाराबनी के विधायक एवं आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय ने उद्घाटन । उन्होंने आदिवासी गांव डाबर में सबमर्सिबल पहाड़पुर गांव में सबमर्सिबल और डेढ़र्पुर के बौरि पारा में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया ।इसके अलावा, नेताजी कालोनि बाउरी पारा में एक सबमर्सिबल और बनपारा के जितपुर गांव में एक सबमर्सिबल, नामकेसिया गांव में एक सबमर्सल और कुंडल पारा में एक रोड और सबमर्सिबल का उद्घाटन किया ।वहीं विधायक और मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पूरे राज्य में विकास हो रहा है.बाकी सभी कार्यों का उद्घाटन पंचायत चुनाव से पहले कर लिया जाएगा क्योंकि टीएमसी विकास के अलावा और कुछ नहीं जानती। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद पदाधिकारी मोहम्मद अरमान, पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, सह अध्यक्ष विद्युत मिश्रा, प्रखंड तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह, जितपुर उत्तरमपुर प्रधान तापस चौधरी भी उपस्थित थे












