आईसी राहुल देव मंडल के नेतृत्व में रूपनारायणपुर फांड़ि में हुआ वृक्षारोपण अभियान:
1 min read
रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डाबर मोड़ से लेकर रूपनारायणपुर फांड़ि तक एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई इस रैली ने पूरे बाजार इलाके की परिक्रमा करते हुए रूपनारायणपुर फांड़ी तक का सफर तय किया। इस मौके पर रूपनारायणपुर फांड़ी के प्रभारी राहुल देव मंडल ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण अत्यंत जरूरी है पेड़ पौधे रहेंगे तो ही जीवन रहेगा उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाना मतलब एक जीवन दान देने जैसा है रविवार को रूपनारायणपुर फांड़ी परिसर में आम लीची जामुन के पौधे लगाए गए साथ ही लोगों में वृक्षारोपण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए पौधे भी बांटे गए।












