आसनसोल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस:
1 min read
आसनसोल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से एक रैली निकाली गई जागरूकता रैली कोर्ट परिसर से होकर बीएनआर तक गई इसके जरिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूक करने की कोशिश की गई इसके उपरांत बीएनआर में स्थित रविंद्र भवन में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी घोषित उप मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक सहित आसनसोल नगर निगम और पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आसनसोल विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम को कल ही केंद्र सरकार द्वारा एयर क्वालिटी मैनेजमेंट विभाग में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ निगम होने के खिताब से नवाजा गया है उन्होंने कहा कि आसनसोल के लिए यह बहुत बड़ी बात है इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में भी आसनसोल सहित पूरे बंगाल में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए और भी ज्यादा कारगर कदम उठाने की बात कही इसके लिए उन्होंने आम जनता से भी सहयोग करने की अपील की वहीं अभिजीत घटक ने भी प्रदूषण को लेकर कुछ जरूरी बातें सामने रखी उन्होंने कहा कि प्रदूषण वह जहर है जो धीरे-धीरे हम सबको निगल रहा है ऐसे में जरूरत है अपने रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ी बहुत तब्दीली करके प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने की इससे हम अपनी अगली पीढ़ी को एक स्वच्छ धरती उपहार स्वरूप दे सकते हैं वसीम उल हक ने भी लोगों से प्रदूषण को कम करने के लिए अपनी तरफ से भी प्रयास करने की हिदायत दी उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करना सिर्फ सरकार या नगर निगम की अकेले की जिम्मेदारी नहीं है सरकार और नगर निगम द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं और आगे भी जाएंगे लेकिन आम जनता का भी सहयोग इसमें बेहद जरूरी है । वही एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने भी विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सबको कोशिश करनी होगी कि न सिर्फ 1 दिन पर पूरे साल पर्यावरण की देखभाल करें तभी हम एक स्वच्छ और सुंदर समाज का निर्माण कर सकते हैं













