नगर निगम के कमिश्नर नितिन सिंघानिया बने मालदा के जिला शासक शनिवार को निगम कार्यालय में दी गई विदाई:
1 min read
आसनसोल शनिवार को आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर नितिन सिंघानिया का निगम में बतौर कमिश्नर आखिरी दिन था आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा नितिन सिंघानिया को पदोन्नति देकर मालदा का जिला शासक बनाया गया है शनिवार को आसनसोल नगर निगम के सभागार में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी घोषित उप मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक सहित निगम के तमाम अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में नितिन सिंघानिया को विदाई दी गई इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने नितिन सिंघानिया के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि नितिन सिंघानिया एक बेहद कुशल कमिश्नर रहे जिन्होंने कोरोना काल और पिछले साल आई बाढ़ के दौरान अपने कार्य कुशलता से सबको साबित कर दिया कि वह कितने उच्च कोटि के प्रशासक हैं उन्होंने नितिन सिंघानिया को उनके भविष्य जीवन की बधाई दी और मालदा का जिला शासक बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं वहीं अभिजीत घटक ने भी नितिन सिंघानिया को एक बेहद कुशल प्रशासक बताया और कहा कि उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वह नितिन सिंघानिया को मालदा का जिला शासक बनने के लिए बधाई दें या आसनसोल छोड़कर चले जाने के लिए दुख जताएं हालांकि अभिजीत घटक ने भी राज्य सरकार द्वारा नितिन सिंघानिया को मालदा का जिला सांसद बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि नितिन सिंघानिया जैसे व्यक्ति के मालदा के जिला शासक बनने से वहां के लोगों को जरूर फायदा होगा।












