भाजपा ने किया कुलटी बोरो कार्यालय में विरोध प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल/कुलटी आसनसोल नगर निगम के कुलटी बोरो कार्यालय में शनिवार को भाजपा की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया इस मौके पर कुलटी के विधायक डॉ अजय पोद्दार भाजपा पार्षद चैताली तिवारी सहित भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे भाजपा नेताओं ने कहां की आसनसोल नगर निगम की अक्षमता के कारण आसनसोल नगर के निवासियों को भारी खामियाजा देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि फरवरी महीने में नगर निगम के मेयर का शपथ ग्रहण हो चुका था लेकिन अभी तक डिप्टी मेयर और एमआईसी का ऐलान नहीं हो सका है जिससे लोगों को नागरिक सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में कई बार नगर निगम से गुहार लगाई हुई है यहां तक की संबंधित मंत्रालय को भी चिट्ठी लिखी गई है लेकिन अभी तक न तो डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा हुई और ना ही एमआईसी बोर्ड का गठन किया गया उन्होंने कहा कि इसी के चलते कोर्ट में एक मामला दर्ज करना पड़ा जिसकी सुनवाई 9 जून को होगी हालांकि इस संदर्भ में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कुल्टी जल परियोजना के बारे में भाजपा बड़ी-बड़ी बातें कर रही है लेकिन कुलटी में तो पहले पानी ही नहीं मिलता था वाम फ्रंट के जमाने में पानी की आपूर्ति के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था इसके साथ ही अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज जिस तरह से भाजपा नेताओं ने कुल्टी बोरो ऑफिस में वहां के कर्मचारियों के साथ आचरण किया उससे नगर निगम के कर्मचारीयों का भाजपा पर नाराज होना लाजमी है । उन्होंने आगे कहा कि आसनसोल से दो बार भाजपा सांसद रहे कुलटी के विधायक भी भाजपा के हैं लेकिन जल परियोजना को सुचारू करने के लिए उनकी तरफ से कभी कोई मदद नहीं आई यही वजह है कि भाजपा नेता उस पार्टी को छोड़ छोड़ कर बाहर निकल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को प्रधान विपक्षी दल के रूप में बता रही है लेकिन सच्चाई यह है कि जीते गए सीटों के प्रतिशत के हिसाब से भाजपा मुख्य विपक्षी दल नहीं है वहीं उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने पिछले 11 सालों में जो कार्य किया है उसी का नतीजा है कि खुद केंद्र सरकार की एजेंसियां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को पुरस्कृत कर रही हैं ई गवर्नेंस में राज्य सरकार ने प्रथम स्थान हासिल किया मनरेगा मैं पश्चिम बंगाल में प्रथम स्थान हासिल किया ।












