आसनसोल नार्थ थाना ट्रैफिक गार्ड की तरफ से हुआ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन:
1 min readआसनसोल आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के नार्थ थाना के ट्रेफिक गार्ड की तरफ से शहर के कल्ला मोड़ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पुलिस कमिश्नर सुधीर नीलकंठम विशेष रूप से उपस्थित थे इस मौके पर उन्होंने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट हमेशा इस क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा देने के लिए प्रयासरत रहता है इसी क्रम में नॉर्थ थाना ट्रेफिक गार्ड की तरफ से कल्ला मोड़ पर चेक पोस्ट बनाया गया है ताकि यहां हो रहे हादसों पर नकेल कसी जा सके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में 12 नए ट्रैफिक सिग्नल और 6 नए पुलिस असिस्टेंस बूथ बनाए गए हैं कार्यक्रम के दौरान आसनसोल नॉर्थ थाना ट्रेफिक गार्ड के प्रभारी सहित तमाम अधिकारी उपस्थित थे।












