सुगम होम के निवासियों ने की ज़िला शासक से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल सुगम होम के निवासियों ने गुरुवार को पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद से मुलाकात की और अपने कुछ परेशानियों को बयां किया इनका कहना है किस सुगम होम का निर्माण करने वाली संस्था अचानक 31 मई से अपने आप को सुगम होम की देखभाल से हटना चाहती है जबकि जो जनरल टर्म्स एंड कंडीशन कंपनी के साथ यहां के निवासियों का हुआ है उसके मुताबिक यह कंपनी पहले सुगम होम के निवासियों को लेकर एक रजिस्टर्ड सोसाइटी का गठन करेगी 90 दिन की समय सीमा के अंदर उस सोसाइटी को प्रशिक्षण देगी ताकि सुगम होम की देखभाल ठीक तरीके से हो इसके बाद ही यह कंपनी खुद को मेंटेनेंस के कार्य से अलग कर सकती है लेकिन देखा जा रहा है कि कंपनी अभी से मेंटेनेंस से जुड़े कुछ कुछ कर्मियों को हटाने लगी है जिससे इनको आशंका है कि आने वाले समय में इनको भारी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है इसी को लेकर आज उन्होंने जिला शासक से मुलाकात की जिला शासन की बातों को गौर से सुना और कहा कि उनसे जुड़ी अन्य संस्थाओं से पहले वह बातचीत करें अगर कहीं से भी समस्या का समाधान नहीं निकलता है तो अंत में जिला प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप करेगा।












