शुक्रवार है नतीजों का दिन:
1 min read
आसनसोल शुक्रवार नतीजों का दिन है एक तरफ जहां आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स में गुरुवार को हुए चुनाव का नतीजा सामने आएगा बंगाल बोर्ड के माध्यमिक परीक्षा के नतीजे भी शुक्रवार को प्रकाशित होंगे आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के नतीजे लेकर जैसे आसनसोल शिल्पांचल के व्यापारियों में कौतूहल है ठीक उसी तरह बंगाल बोर्ड के नतीजों को लेकर इस बार माध्यमिक परीक्षा देने वाले लाखों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों में कौतूहल बना हुआ है। अगर माध्यमिक परीक्षा के नतीजों के बात करें तो इस बार ऑफलाइन परीक्षाएं हुई थी परंपरागत तरीके से परीक्षाओं का आयोजन किया गया था पिछले साल कोरोना के कारण परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका था लेकिन इस साल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन पद्धति से हुई थी आज मध्यमिक परीक्षा के नतीजे आएंगे विभिन्न वेबसाइटों के जरिए और एसएमएस के माध्यम से भी सुबह 10:00 बजे से इन नतीजों को देखा जा सकता है वहीं दूसरी तरफ आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स में कल जो चुनाव हुआ उसकी गिनती आज सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगी इसे लेकर चेंबर के सभी सदस्यों में गहमागहमी बनी हुई है और सभी के मन में उत्सुकता है कि आने वाले 2 साल चेंबर की कमान किस पैनल के पास रहेगी शंभूनाथ झा ओम बगड़िया के नेतृत्व वाली एक्सपीरियंस एंड यूथ पैदल या फिर विनोद गुप्ता और गौरी शंकर अग्रवाल के नेतृत्व वाली ग्लोरी फॉर गौरी पैनल।












