सुधा देवी ने अपने पति के हत्यारों को सजा दिलवाने की की अपील:
1 min read
आसनसोल गुरुवार को दिवंगत व्यवसायी और समाजसेवी राम लखन यादव की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई विदित हो कि आज से 11 साल पहले 2 जून को कोर्ट मोड़ इलाके में एक निर्माणाधीन भवन में अपराधियों ने राम लखन यादव और उनके दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी गुरुवार को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पत्नी सुधा देवी और उनके परिजनों ने राम लखन यादव की तस्वीर पर माल्यार्पण किया इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुधा देवी ने कहा कि 11 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक उनके पति और अन्य दो व्यक्तियों की हत्या के अपराधियों को सजा नहीं मिली है उन्होंने कहा कि वह अपने पति की पुण्यतिथि तो सारी जिंदगी मनाएंगी लेकिन वह अपने पति की हत्या का इंसाफ चाहती हैं उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार यहां के मंत्री पुलिस प्रशासन हर स्तर पर गुहार लगाई और उनके पति के हत्यारों को सजा दिलवाने की अपील की।












